Homeउत्तर प्रदेशMeerutAmbedkar Jayanti 2026: मेरठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर...

Ambedkar Jayanti 2026: मेरठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

-

– राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों के अलावा स्कूल-कॉलेजों में हुए कार्यक्रम, शहर और देहात में निकाली गई शोभायात्राएं।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

 

 

शहर में निजी कॉलोनियों से लेकर मोहल्लों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के लोगों ने भी पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल।

 

भाजपा के राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, विधायक अमित अग्रवाल, सहित तमाम भाजपाइयों ने डा. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी ने उन्हें न केवल संविधान निर्माता बताया, बल्कि उन्हें देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था का जनक भी बताया। सपा नेता और पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके साथ ही रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया। इससे पूर्व उन्होंने डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यर्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने भी डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यर्पण किया।

सुबह से ही रालोद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे। रालोद नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कही। कार्यकतार्ओं ने सामाजिक समानता और न्याय के लिए संकल्प लिया। इस दौरान ह्लजय भीमह्व के नारे गूंजते रहे।कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। रालोद नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यकतार्ओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकता का संदेश दिया। रालोद ने सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी रही।इस आयोजन ने शहर में सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।

मेरठ कालेज में मनाई बाबा साहेब की जयंती

मेरठ कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य और पुस्तकालयाध्यक्ष ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के विचारों को साझा किया। कुछ विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविता प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय पुस्तकालय में विशेष पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में बाबा साहब के जीवन, संविधान और सामाजिक सुधार से जुड़ी पुस्तकें रखी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जागरूक बनाते हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय स्टाफ द्वारा किया गया। अंत में सभी ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यक्रम

भारत रत्न, संविधान निमार्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मेरठ द्वारा एक विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों, उनके सामाजिक योगदान एवं संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को जो संविधान दिया, वह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। आज जरूरत है कि हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को समाप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करें। कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहेब के विचारों पर चलती आई है और आगे भी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश देता है। आज देश में जिस प्रकार से सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को चुनौती दी जा रही है, ऐसे समय में बाबा साहेब के विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। इसके उपरांत सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने पूर्वी कचहरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, राकेश मिश्रा, रोबिन नाथ गोलू, रविंद्र सिंह, सलीम पठान, फिरोज रिजवी, सचिन शर्मा, विनोद सोनकर, शशांक पालीवाल, रमाकांत शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशील सैनी, जगदीश माथुर, संदीप हांडा, कपिल शर्मा, मगन शर्मा, हाजी इशरत, ललित कौशिक, तनिष्क शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए: –

Ambedkar Jayanti 2026: जयंती पर रालोद नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का किया आह्वान

 

यह खबर भी पढ़िए: –

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर डीएम मेरठ ने किया माल्यार्पण

 

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts