HomeCRIME NEWSदलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, गालियां दी

दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, गालियां दी

-

बाबा साहब के गाने बजाने पर विवाद, 20-25 लोगों ने बारातियों को दौड़ाया


आगरा। दलित परिवार की बारात रोककर मारपीट और जातिसूचक गालियां दी गई है। गांव के 20-25 लोगों ने बारातियों को घेर लिया। दूल्हे को घोड़ी से गिरा दिया। लाठी-डंडों से हमला किया। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि हम लोग बाबा साहब का गाना बजा रहे थे। इसी को लेकर झगड़ा हुआ था, फिर इन लोगों ने मारपीट कर दी।

वहीं आज पीड़ित ने जगनेर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बसपा के पदाधिकारी भी थाने पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला जगनेर थाना क्षेत्र का है।

जगनेर के नगला वीरभान में आगरा के प्रतापपुरा से सुरेंद्र के घर बारात आई थी। शाम करीब 9 बजे बारात ऊख के माध्यम से चढ़ाई जा रही थी। बारात की चढ़त के दौरान गांव के कुछ ठाकुर समाज के लड़कों, जिनमें मुख्य रूप से कान्हा पुत्र प्रेमवीर, शिवम पुत्र योगेंद्र, भीकम, सचिन, पंकज पुत्र बबलू, सुमित पुत्र सुखराम, सत्यम व अन्य 20-25 लोग शामिल थे, ने बारात को रोक दिया और ऊख बंद करने को कहा। क्योंकि ऊख पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का गाना बज रहा था।

उन लोगों ने कहा कि ये गांव ठाकुरों का है। इस गांव में आंबेडकरवादी गाने नहीं बजेंगे। बारातियों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने घोड़ी पर बैठे दूल्हे पर हमला कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद बाबा साहब की तस्वीर बारातियों से छीनकर अपने पैरों से कुचल दी। मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। आरोपियों ने कहा- तुम्हारी इतनी औकात है कि तुम इतनी धूमधाम से ठाकुरों के गांव में बारात निकालोगे।

जब लाइट बंद हो गई, तब इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें मेरे पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं। सुरेश पुत्र महादेव सिंह और किनू पुत्र सुरेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। आरोपी हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद थाने पर बसपा के नेता भी पहुंच गए। पीड़ित ने गांव के कान्हा, शिवम, भीकम, सचिन, पंकज, सुमित समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि बारात और दूल्हे के साथ मारपीट के कारण शादी समारोह में व्यवधान हुआ। बारात चढ़ नहीं पाई। कई घंटे अफरा-तफरी रही। सुबह फेरों की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद बेटी को विदा किया। बारात के विदा होने के बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

डीसीपी वेस्ट हरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts