HomeBiharPatnaसम्राट चौधरी बने बिहार के नए सीएम, बिहार लोकभवन में ली शपथ

सम्राट चौधरी बने बिहार के नए सीएम, बिहार लोकभवन में ली शपथ

-

– 75 साल में पहली बार बना भाजपा का सीएम, बिहार में सम्राट युग, नए मुख्यमंत्री ने ली शपथ।

– विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम, बिहार लोकभवन में ली शपथ।


सम्राट चौधरी बने बिहार के नए सीएम

Bihar news update: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में आज से सम्राट चौधरी का युग शुरू हो गया है। पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें सीएम हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। आज पटना के लोकभवन में बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण पूरा हो गया। सीएम सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।

सीएम सम्राट चौधरी के साथ बाकी दो डिप्टी सीएम के शपथ की तस्वीरें –

 

आज से बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई है। नए सीएम सम्राट चौधरी ने लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। उनके बाद दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी शपथ ली है। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इससे पहले सम्राट चौधरी मंदिर गए और वहां पूजा-पाठ भी की थी। मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने इस बार न चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना था और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा। सम्राट नीतीश कुमार के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी राजी थे। मंच से कई बार उन्होंने इशारों में ही सही पर सम्राट को आगे बढ़ाया था।

सीएम पद मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में स्वयं नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया। बिहार के विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा। राजग के सभी माननीय नेताओं के विश्वास के साथ हम नई ऊर्जा के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts