Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में पुल के नीचे लहूलुहान मिला युवक

मवाना में पुल के नीचे लहूलुहान मिला युवक

-

– शादी में जाने के लिए निकला था, साइकिल-मोबाइल गायब, लूट की आशंका।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना क्षेत्र के मोहल्ला काबली गेट निवासी 55 वर्षीय गुलजार पुत्र मेहरबान सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह वह हस्तिनापुर रोड स्थित गंग नहर के पुल के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

 

 

गुलजार सोमवार शाम बहसूमा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से घर से निकले थे। रातभर घर वापस न लौटने और उनका मोबाइल फोन बंद आने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक राहगीर ने उन्हें पुल के नीचे घायल पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया।
थाना इंचार्ज पूनम जादौन और चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौके पर पहुंचे। घायल गुलजार को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, गुलजार की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल से गुलजार की साइकिल, मोबाइल फोन और कुछ नकदी गायब बताई जा रही है। इससे घटना में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुलजार पूरी रात नहर के नीचे घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन पुलिस गश्त के बावजूद उन्हें समय पर सहायता नहीं मिल सकी।

क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंग नहर मार्ग पर नियमित गश्त का दावा किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद इतनी देर तक एक घायल व्यक्ति का संज्ञान में न आना चिंताजनक है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल के होश में आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts