HomeCRIME NEWSमां-बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मां-बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

दोनों पैरों में लगी गोली, चापड़ और मृतका का मोबाइल बरामद


गाजीपुर। धरवां गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सोनू उर्फ परवेज को गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चापड़, मृतका का मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद किया है।

नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में 25 नवंबर को करीब 35 वर्षीय महिला और उसकी आठ साल की बेटी की हत्या कर दी गई थी। दोनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की थी। मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में ग्राम श्रीगंज निवासी 40 वर्षीय सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्वर्गीय महमूद का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 25 नवंबर को घर में मां-बेटी के शव मिलने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। नंदगंज पुलिस समेत तीन टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद मृतका का मोबाइल फोन नहीं मिल रहा था। उसका भाई लगातार फोन कर रहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। पुलिस भी मोबाइल की तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से मृतका का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद हुआ। पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts