Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू में पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में पहुंचीं राज्यपाल

सीसीएसयू में पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में पहुंचीं राज्यपाल

-

स्टॉलों को देखा, स्टूडेंट्स से बात की, 11 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में शनिवार को आयोजित पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। यहां विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने फीता काटकर स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर छात्रों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों ने अपने नवाचार, उत्पाद और तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए। राज्यपाल ने स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों से उनके स्टार्टअप और नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल, कुलपति, शिक्षाविद, युवा उद्यमी और निवेशक शामिल हो रहे हैं।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की भी सहभागिता रहेगी। संवाद के दौरान तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नवाचार, स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts