HomeBiharPatnaपटना में TRE-4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

पटना में TRE-4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

-

पटना। TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। अभ्यर्थी तुरंत परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन की मांग कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने आज जमकर लाठियां भांजी। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए तुरंत रिक्तियों को जारी करने मांग कर रहे हैं। गौरतबल है कि छात्र नेता दिलीप ने 8 मई को हजारों छात्रों के साथ पटना कॉलेज से मार्च करने की चेतावनी दी थी। आज हजारों छात्र इसी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। आक्रोशित छात्र बैरीकेड तोड़ने लगे जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

 

शिक्षा विभाग ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 19-20 अप्रैल तक TRE-4 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और 26 अप्रैल तक फॉर्म भरा जाने लगेगा। लेकिन, तारीख बताने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसके बाद अभ्यर्थियों में गुस्सा है।

बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार, 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था। लेकिन, अभी तक विज्ञापन नही आया है। बीपीएससी ने फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक नोटिस जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन यह अब तक जारी नहीं किया गया है। देरी के कारण हजारों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो जाएगी और वे फॉर्म नहीं भर पाएंगे। पटना में पुरुष के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस ने जैसे ही लाठीचार्ज शुरू किया लोग भागने लगे। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया है कि इस परीक्षा के लिए 46 हजार 882 पदों पर भर्ती होनी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts