HomeCRIME NEWSपुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, पेट में लगी

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, पेट में लगी

-

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना इंदिरापुरम कॉलोनी की है। यहां कुंडा गांव निवासी कुलदीप कसाना उर्फ फत्ते को घाट गांव निवासी चिंटू बिधूड़ी ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी थी। इसी के बाद से दोनों में रंजिश चल रही थी। सोमवार देर रात दोनों आमने-सामने आए तो फिर विवाद हो गया। इसी दौरान चिंटू ने कुलदीप पर फायरिंग कर दी।

गोली कुलदीप के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग उसे आनन-फानन में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आनंद अस्पताल रेफर कर दिया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश और परतापुर थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

बताया जा रहा है कि कुलदीप और चिंटू के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी थी। इसी विवाद के बाद से दोनों के बीच तनातनी बनी हुई थी। सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद गोली चलने की घटना हो गई।

पुलिस आरोपी चिंटू बिधूड़ी की तलाश में जुटी है। साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts