– स्मार्ट मीटर फिर से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित, समस्या समाधान को चार हेल्प डेस्क बनीं, मेरठ में हैं दो लाख उपभोक्ता
शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रीपेड मोड में किए जा चुके स्मार्ट मीटर को फिर से पोस्टपेड मोड में किया गया है। ऐसे जिले के करीब दो लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। उन्हें मई में उपभोग की गई बिजली का बिल 10 जून तक एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से मिलेगा। उपभोक्ताओं की समस्यााओं के निदान के लिए चार हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं।



