HomeAccident Newsप्लाईवुड-गद्दों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

प्लाईवुड-गद्दों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

-

तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग, आसपास के मकानों को बचाया


गाजियाबाद। पटेल नगर सेकेंड में सोमवार शाम एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में प्लाईवुड और गद्दे रखे हुए थे। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने करीब मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने आसपास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। पटेल नगर सेकेंड में सुशीला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के पीछे टीन शेड से बने गोदाम में आग लग गई। गोदाम में प्लाईवुड और गद्दे रखे थे। आग लगने के बाद तेजी से लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने पर कोतवाली फायर स्टेशन से एफएसओ के नेतृत्व में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने होज पाइप से पानी की बौछार शुरू की और गोदाम के अंदर पहुंचकर आग बुझाई। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह काबू में आ गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सौरभ कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts