HomeAccident Newsगढ़ रोड पर हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग

गढ़ रोड पर हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग

-

चौथी मंजिल तक फैला धुआं, जान बचाने के लिए लोग सड़क पर उतरे


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार रात गढ़ रोड स्थित एक हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। मेडिकल थाना क्षेत्र की इंपीरियल हाइट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर फ्लैट में रखी वाशिंग मशीन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में फ्लैट से निकला धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो वे अपने फ्लैट छोड़कर नीचे सड़क पर आ गए।

घटना के दौरान बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात इंपीरियल हाइट बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 409 में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते मशीन में आग लग गई और फ्लैट से धुआं निकलने लगा। फ्लैट को कविता पत्नी अनमोल ने किराये पर ले रखा है।

आग लगने के बाद फ्लैट से निकलने वाला धुआं सीढ़ियों और बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों में फैल गया। इससे अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी होने लगी। धुआं बढ़ने पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां और मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

मेडिकल थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि फ्लैट में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts