Homepolitics newsराहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए किया खास ट्वीट

राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए किया खास ट्वीट

-


नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए जनता से प्रियंका गांधी को समर्थन देने की अपील की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वायनाड उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। राहुल गांधी ने वायनाड की जनता से अपनी बहन प्रियंका गांधी को वोट करने की अपील की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस चुनाव में प्रियंका गांधी पूरी तरह से तैयार हैं और वह वायनाड की आवाज बनकर संसद में आपके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगी।

नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में प्रियंका गांधी की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ एक प्रतिनिधि के रूप में कार्य नहीं करेंगी बल्कि वो वायनाड के लोगों के लिए एक बहन, बेटी और वकील बनकर काम करेंगी। उनका विश्वास है कि प्रियंका गांधी वायनाड के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र की पूरी क्षमता को उजागर करेंगी।

 

 

राहुल गांधी ने अपने संदेश में वायनाड की जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में प्रियंका गांधी का समर्थन करें और मतदान में भाग लें। उन्होंने कहा “आइए हम एकजुट होकर प्रियंका गांधी की विजय सुनिश्चित करें. वायनाड के विकास और जनता के अधिकारों के लिए ये चुनाव बेहद खास है. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपना वोट डालें और इस ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बनें।”

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वायनाड के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि प्रियंका गांधी की संसद में उपस्थिति वायनाड के लोगों को अधिक शक्ति और अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि प्रियंका गांधी अपने कार्यों और दृष्टिकोण से वायनाड में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं. राहुल गांधी का ये ट्वीट वायनाड के आगामी उपचुनाव के लिए राजनीतिक संदेश लेकर आया है. प्रियंका गांधी का नामांकन इस चुनाव को और भी महत्वपूर्ण बना देता है और अब ये देखना होगा कि वायनाड के लोग किसे अपनी उम्मीदवारी के लिए चुनते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts