Homeउत्तर प्रदेशMeerutPVVNL की RMS प्रणाली आज सायं 5 बजे से 16 घंटे के...

PVVNL की RMS प्रणाली आज सायं 5 बजे से 16 घंटे के लिए रहेगी बंद; बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज एवं अन्य सेवाएं रहेंगी बाधित

-

  • बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बाधित।
  •  किसी भी सहायता हेतु उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। PVVNL की RMS प्रणाली आज यानि शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 सायं 05:00 बजे से 04 अप्रैल 2026 प्रातः 09:00 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी। जिससे बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। उपभोक्ता आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लें।

 

Pvvnl

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आरएमएस (Revenue Management System) बिलिंग प्रणाली पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं कॉन्फिगरेशन कार्य किए जाने के कारण अवकाश के दिन दिनांक 03 अप्रैल 2026 को सायं 05:00 बजे से दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे तक कुल 16 घंटे के लिए प्रणाली पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

इस निर्धारित अवधि के दौरान पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल तथा UPPCL कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं जैसे बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि आदि सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी।

विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि संभावित असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक ऑनलाइन कार्य निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण कर लें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts