Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसिलेंडर फटने से चाय गुमटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया...

सिलेंडर फटने से चाय गुमटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

-

– घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी।

अमेठी। जायस नगर पालिका स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने एक चाय की गुमटी में अचानक आग लग गई। इस दौरान गुमटी में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

 

गुमटी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। नगर पालिका के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से लकड़ी से बनी गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो गई और उसमें रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

आग लगने के कारणों का प्रारंभिक तौर पर पता नहीं चल सका है। वही एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह दुकान बन्ने खान की थी जिसमें अचानक आग लग गई।आग लगते ही दुकानदार यहां से भागे जिसके बाद पूरी दुकान कुछ ही सेकेंड में धू धू कर जलने लगी।

दुकान में अंदर रखा एक सिलेंडर फटा और उसके अवशेष घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।दुकान के पीछे खाली जगह होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts