Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिसान यूनियन ने की गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग

किसान यूनियन ने की गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग

-

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दो और मांग उठाई


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने तीन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिया गया। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष गौरव गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि डीजल, खाद, बीज और मजदूरी समेत खेती की लागत बढ़ रही है, जबकि मौजूदा गन्ना मूल्य किसानों की आर्थिक स्थिति के मुताबिक नहीं है।

दूसरी मांग अमर शहीद धनसिंह कोतवाल की जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की है। संगठन ने कहा कि धनसिंह कोतवाल 1857 की क्रांति के प्रमुख नायकों में शामिल थे।

तीसरी मांग धनसिंह कोतवाल के जीवन, संघर्ष और बलिदान को उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की है। संगठन का कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ी उनके इतिहास और योगदान को जान सकेगी।

ज्ञापन जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। संगठन ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts