HomeCRIME NEWSखड़े टेंपो की पिछली सीट पर मिला शव

खड़े टेंपो की पिछली सीट पर मिला शव

-

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा, मौत की जांच शुरू


एटा। एटा-टूंडला मार्ग पर नगला भूरा के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक टेंपो में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। टेंपो की पिछली सीट पर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एटा स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।

14 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे पुलिस को केपी पब्लिक स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़े टेंपो में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली। टेंपो का मुंह आगरा की ओर था। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज वसुंधरा शिवा जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान टेंपो की पिछली सीट पर एक व्यक्ति का शव मिला।

मृतक की पहचान सतीश चंद्र निवासी जलेसर कस्बा के रूप में हुई है। बताया गया है कि टेंपो (रिक्शा) मृतक का ही था। पुलिस ने शव को एटा की मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग रास्ते में हैं और उनके मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts