Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्मार्ट मीटर ...जी का जनजाल, जनता हो रही है परेशान, मुख्यमंत्री जी...

स्मार्ट मीटर …जी का जनजाल, जनता हो रही है परेशान, मुख्यमंत्री जी करो समाधान; सैफी संघर्ष समिति के बैनर तले की अपील 

-

  • स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी करें दूर
  • सैफी संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के बेनर तले महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। जिसमें महानगर में बिजली के स्मार्ट मीटर सुविधा के बजाय उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनने की बात कही गई।

 

स्मार्ट मीटर, जी का जनजाल, जनता हो रही है परेशान … मुख्यमंत्री जी करो समाधान; सैफी संघर्ष समिति के बैनर तले की अपील 

 

ज्ञापन में कहा कि बिना सूचना के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। तकनीकी खामियों की वजह से हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय हेल्पलाइन और मीटर सैंक्शन विफल हो रहे हैं, छोटे बकायदारों के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। रिचार्ज के बावजूद कनेक्शन नहीं जुड़ रहे हैं।

आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है, इसलिए इसे तत्काल रोका जाए और पुराने मीटर बहाल किए जाएं। परेशानी को देखते हुए लखनऊ के साथ मेरठ में भी कंट्रोल रूम बनाया जाए जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी हल हो सके।

ज्ञापन में पांच मांगे उठाते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर को अनिवार्य ना बनाकर इसे वैकल्पिक किया जाए, छोटे बकायदारों के कनेक्शन ना काटे जाएं, लखनऊ की तर्ज पर मेरठ में स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम बनाया जाए, झूठ बोलकर स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए इसमें पारदर्शिता बरती जाए, बिल अदा करने पर तुरंत लाइट चालू की जाए और बिना सूचना के कनेक्शन काटना बंद किया जाए।

इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सैफी, जिला अध्यक्ष गुलजार सैफी, महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी, मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी, आबिद सैफी, मोहमद कैफ, आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts