कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला पंचायत द्वारा आयोजित मखदुमपुर गंगा स्नान मेले का उद्घाटन 11 नवंबर को विधि विधान के साथ किया गया था। जिसके बाद से धीरे-धीरे मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा किनारे पांच दिन पहले ही पहुंच गए थे और गंगा की रेती में अपने डेरे लगा लिए थे। जिन्हें पिछले पांच दिनों से कार्तिक पूर्णिमा का इंतजार था।
वहीं बृहस्पतिवार की शाम को दीपदान और पिंडदान का सिलसिला चला। जहां पर श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ अपने पूर्वजों को दीपदान किया। मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई असामाजिक तत्व मेले में ट्रैक्टरों से तरह-तरह की गतिविधियां करते नजर आए। जिसके लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
वहीं लगातार मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारी पूरी रात तैनात रहे। श्रद्धालुओं के स्नान करने के बाद मेला स्थल से घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रही और रास्तों में भी काफी भीड़ रही।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]




