Homeउत्तर प्रदेशMeerutबारह घंटे तक किया श्री शांतिनाथ चालीसा का पाठ

बारह घंटे तक किया श्री शांतिनाथ चालीसा का पाठ

-

– श्री शांतिनाथ भगवान के कल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंच मंदिर, असौड़ा हाउस मेरठ में देवाधिदेव श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

 

 

प्रात:काल अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम स्वर्ण शांति धारा एवं प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संस्कार जैन विपुल जैन को प्राप्त हुआ इसके पश्चात रजत शांति धारा करने का सौभाग्य मनोज जैन, विनोद जैन पंकज जैन राज,पीयूष जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही मुख्य निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य नवीन जैन, अलका जैन अर्पित जैन परिवार को प्राप्त हुआ जिसके साथ सभी श्रद्धालुओं ने 16 तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का निर्वाण लाडू समर्पित किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शांतिनाथ की भक्ति में 12 घंटे तक निरंतर श्री शांतिनाथ चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें समाज के अनेक परिवारों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। जिसमें संजय जैन मयंक जैन रमेश चंद जैन अनुराग जैन कपिल जैन सपना जैन पूनम जैन सौरभ जैन राकेश जैन हेमचंद जैन अतुल जैन आदि परिवारों ने इस सामूहिक पाठ में भाग और धर्म लाभ लिया।

 

 

रचित जैन ने भगवान शांतिनाथ के तीनों कल्याणकों का महत्व बताते हुए कहा कि जन्म कल्याणक हमें जीवन को पवित्र एवं मानव सेवा के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देता है। तप कल्याणक त्याग, संयम, आत्मशुद्धि एवं कठिन परिस्थितियों में भी धर्म मार्ग पर अडिग रहने का संदेश देता है। वहीं मोक्ष कल्याणक आत्मा की परम शांति, कर्म बंधनों से मुक्ति एवं अनंत सुख की प्राप्ति का प्रतीक है।

 

 

मंदिर प्रांगण पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के जीवन आदर्शों को स्मरण करते हुए अहिंसा, संयम, शांति एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने भक्ति प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ से विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की मंगल कामना की। और भगवान के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts