नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने एक बार फिर कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी हैं, जिससे 17 मई को दिल्ली में इसका रेट 80 रुपये से अधिक हो गया। यह बढ़ोतरी 15 मई को हुई 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद की गई है। इसकी बढ़ोतरी की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में आई भारी उछाल को माना जा रहा है। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से अब यात्रियों का खर्च बढ़ सकता है।
फरवरी 2026 के आखिर में ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया था, जो अब तक पूरी तरह नहीं खुला है। इससे तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित हुई। जिन देशों पर इसका असप पड़ा, उनमें भारत भी शामिल है।
वहीं कच्चे तेल के दामों में जोरदार उछाल आई। आयात पर बहुत अधिक निर्भर होने के कारण भारत की स्थिति और भी ज्यादा नाज़ुक हो गई। नतीजे में सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपये बढ़ा दिए।




