Homeउत्तर प्रदेशMeerutसोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ अमृत महोत्सव

सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ अमृत महोत्सव

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 11 मई 1951 को सोमनाथ मंदिर का लोकार्पण हुआ था। 2026 में इसके 75 साल पूरे होने पर देशभर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेरठ में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान औघड़नाथ मंदिर (काली पलटन) में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप कराया। देश, समाज और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान तमाम भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 11 भी को सोमनाथ में हुए मुख्य आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ पहुंचे। यहां कलश-ध्वज पूजा, 11 तीर्थों के जल से अभिषेक, महापूजा, 2 किमी रोड शो और एयरफोर्स का एयर शो हुआ। जिसे काली पलटन मंदिर में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। मेरठ के कार्यक्रम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का हिस्सा थे, जो सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ और 1026 में हुए पहले हमले के 1000 साल पूरे होने दोनों का प्रतीक है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts