– खरगे के ‘आतंकी’ वाले बयान की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी डेलिगेशन, कांग्रेस से माफी की मांग।
नई दिल्ली: बीजेपी डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बीजेपी ने उनकी इस टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। किरेन रिजिजू खुद बीजेपी नेताओं के साथ इस मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। इसके लिए एक हाई लेवल डेलिगेशन बनाया गया था। इस डेलिगेशन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल थे।



