Homeउत्तर प्रदेशMeerutलव जेहाद और धर्मांतरण रोकने की उठाई मांग

लव जेहाद और धर्मांतरण रोकने की उठाई मांग

-

– राष्ट्रीय हनुमान दल ने कमिश्नरी चौराहे पर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारत देश में बढ़ रही लव जिहाद एवं धर्मान्तरण की घटना को रोकने और इन घटनाओं पर सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय हनुमान दल जनपद मेरठ के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, हिन्दू समाज के समक्ष ऐसी बहुत सी घटनाएं सामने आ रही है, जिसमें देखा जा रहा है कि, समाज की बेटियों को बहला-फुसला कर उनको लव-जेहाद के जाल में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। देश में जबरन धर्मांतरण और छलपूर्वक विवाह के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कानून लागू किया जाना चाहिए। कहा कि समाज को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। नासिक (महाराष्ट्र) की टीसीएस जैसी बहुराष्ट्रीय कम्पनियो में कार्यरत अपनी हिन्दू समाज की बहने और बेटियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

उनको टारगेट कर उनका धर्मान्तरण कर, उनके साथ लैंगिक अपराध की घटनाओं को कारित करना, हिन्दू समाज को अपमानित करना है। लव-जेहाद और धर्मान्तरण देश की डेमेग्राफी को बदलने वाली देश विरोधी गतिविधियों को राष्ट्र विरोधी शक्तियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इसलिए राष्ट्रीय हनुमान दल जनपद में ऐसी लव-जेहाद और धर्मान्तरण की घटनाओं का पुरजोर विरोध करता है और इस प्रकार की घटनाओं में शामिल देश विरोधी तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग सरकार से करता है। लव-जेहाद के विरुद्ध एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग केंद्र सरकार से करता है। ताकि, हिन्दू बहन बेटियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts