Homeशहर और राज्यउत्तराखंडकेदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी भी रहे मौजूद

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी भी रहे मौजूद

-

– सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल।

उत्तराखण्ड। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पहली पूजा कराई गई।

 

Kedarnath Dham

 

बुधवार सुबह 8 बजे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं। सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ कपाट खोले गए। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया और मुख्य पुजारी ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की। इस दौरान पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने। वहीं, सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।

 

 

कपाट खुलने के बाद पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से बताया कि कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे।

बता दें कि आज लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts