Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल

हापुड़: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल

-

  • चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हापुड़। सिंभावली पुलिस और गौ तस्करों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़़ में दो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनों आरोपियों समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित पशु मांस, तमंचा व पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम फुलड़ी नहर के पास गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस टीम को आहट सुनाई दी। पुलिस टीम ने टार्च मारकर देखा तो वहां चार तस्कर गोवंश को काट रहे थे। थाना प्रभारी ने आरोपियों को टोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया था। रोकने के प्रयास में कांबिंग की गई तो बदमाशों ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और उनकी टीम के ऊपर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। दो घायल सहित पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिर निवासी ग्राम वैठ थाना सिम्भावली हापुड़ (घायल), शाहरुख निवासी ग्राम वैट थाना सिम्भावली हापुड़ (घायल ), इकरार निवासी वैट थाना सिम्भावली हापुड़, इरफान निवासी ग्राम वैट थाना सिम्भावली के रूप में की गई है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी है। जिसके विरुद्ध गोकशी व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts