Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrसातवीं की छात्रा से किशोर ने किया दुष्कर्म

सातवीं की छात्रा से किशोर ने किया दुष्कर्म

-

  • किशोर को बाल अभिरक्षा में भेजा गया

बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र एक गांव के किशोर ने कक्षा सात की छात्रा को खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सूचना पर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय बालिका गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ाई करती है। पीड़िता के पिता किसी कार्य से रिश्तेदार के यहां गए थे। आरोप है कि शाम को छात्रा घर के पास ही ईख के खेत में गई थी। इसी दौरान गांव निवासी किशोर मौके पर पहुंच गया और छात्रा को अकेला पाकर पकड़ लिया तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद पीड़िता लहूलुहान हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला प्रकाश में आते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई थी। घटना को अंजाम देने वाले बाल अपचारी को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts