HomeAccident Newsरूई-गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग

रूई-गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग

-

चीखते चिल्लाते भागे लोग, बच्चों को गोद में लेकर पुलिस ने बचाया


गोरखपुर। मोहद्दीपुर में एक रूई-गद्दे की दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के आस-पास के घरों से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। लोग सुरक्षित स्थान पर भागते रहे। वहीं कैंट पुलिस घरों में फंसे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना के 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची। करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे पर मो. ओवैसी की रूई गद्दे की दुकान है।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रूई में आग पकड़ ली। इसके बाद आग आस-पास भी फैलने लगी। आग का भयंकर रूप देखकर लोग घरों से चिल्लाते हुए भागने लगे। घटना स्थल पर तत्तकाल कैंट पुलिस पहुंची। परिवार के बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts