HomeDevelopmentजीएसटी ने दो ट्रक कब्जे में लिये, ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन

जीएसटी ने दो ट्रक कब्जे में लिये, ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन

-

मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर मे GST विभाग की टीम द्वारा माधव ट्रांसपोर्ट की दो ट्रक अपने साथ ले जाने के लिए आयी जब इस बात की सूचना ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गांधी, कोसाअध्यक्ष रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति को मिली तो उन्होंने GST विभाग की गाड़ियों को रोककर अपना विरोध प्रदर्शन किया। काफी गरमा गर्मी होने के बाद ग्रेड -2 की मनीषा शुक्ला ने आकर मामले को संभाला ओर आस्वासन दिया की आगे से पहले ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ को सूचित किया जायेगा। उसके बाद कोई कार्यवाही करेंगे।

मोके पर सयुंक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ओर उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने भी आकर अपना विरोध प्रकट किया ओर कहा की वैसे ही ट्रांसपोर्टर मंदी की मार झेल रहे है ओर आप लोग अगर ऐसी कार्यबाही करेंगे तो ट्रांसपोर्टर का व्यबसाय बिलकुल ख़त्म हो जायेगा। GST विभाग द्वारा आय दिन ट्रांसपोर्टर की गाड़ियों को रोककर उनका उतत्पीड़न किया जा रहा है इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा ओर ट्रांसपोर्टर के हितो की बात रखी जायेगी।

मौजूद रहे सरदार खेता सिंह,दीपक गांधी, रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति, सरदार संतोक सिंह, अभिनव गोयल,योगेश सिंघल, अनीस चौधरी, बबलू, प्रेम सिंह, अतुल शर्मा, अशोक शर्मा, नीरज मुल्तानी आदि।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts