Homeउत्तर प्रदेशMeerutअव्यवस्थाओं पर बिफरी मुहर्रम कमेटी

अव्यवस्थाओं पर बिफरी मुहर्रम कमेटी

-

जुलूस से पहले कमेटी के पदाधिकारी पहुंचे प्रशासन के द्वार


 एडीएम सिटी और एसपी सिटी के साथ कमेटी की बैठक


मेरठ। मुहर्रम शुरू होने से पूर्व जिला प्रशासन और मुहर्रम कमेटी के बीच व्यवस्थाओं को लेकर हुई कसरत जब शुक्रवार को फेल हो गई तो शनिवार सुबह मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी ज़िला प्रशासन के आला अधिकारियों के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि शुक्रवार को जहीदियान से निकले मुहर्रम के जुलूस के दौरान अव्यवस्थाएं फैल गई थीं जिस पर मोहर्रम कमेटी ने रोष व्यक्त किया था।

शनिवार सुबह मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी और बाकर जैदी कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ घंटाघर स्थित एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचे और एडीएम सिटी व एसपी सिटी के साथ वार्ता की। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया कि जब मुहर्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए बातचीत फाइनल हो गई थी तब शुक्रवार के जुलूस में अव्यवस्थाएं क्यों फैली। मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि बाकी के सभी जुलूसों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं तथा जुलूस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट व्यवस्था लागू की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुहर्रम कमेटी के लोगों को बताया कि उनकी ओर से सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा चुकी थीं लेकिन यदि कमेटी के लोगों को कोई शिकायत है तो वह व्यवस्थाओं की फिर से समीक्षा कर और उचित व्यवस्थाएं करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts