Homeउत्तर प्रदेशMeerutउकेरी श्रीराम मंदिर की छवि, लगे जयकारे

उकेरी श्रीराम मंदिर की छवि, लगे जयकारे

-


मेरठ: अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मेरठ में भी उत्सव जैसा माहौल है। लोग विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था को प्रदर्शित कर रहे हैं। इसी क्रम में पहल एक प्रयास संस्था के सदस्यों ने पंचशील कालोनी गली संख्या छह के मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। चित्रकार डा. प्रिंस ने मंदिर की दीवार पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम के चित्र बनाए तो श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।

पंचशील सोसायटी के सदस्य उमा शर्मा, विनोद शर्मा, दानिश शर्मा, मनोज शर्मा, मंदिर के पुजारी सत्य नारायण कोठियाल ने बताया कि 22 जनवरी को कालोनी स्थित मंदिर में लाइटों व फूलों की सजावट की जाएगी। साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। स्वच्छता अभियान में भानु सिंह, अमित शर्मा, उमा शर्मा, विनोद शर्मा, कुलदीप गुप्ता, अन्नू भाटिया, तनुज प्रजापति, लोकेश शर्मा शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts