Homeउत्तर प्रदेशMeerutअयोध्या में उपयोग होंगे मेरठ में निर्मित 32 आधुनिक बायो टायलेट

अयोध्या में उपयोग होंगे मेरठ में निर्मित 32 आधुनिक बायो टायलेट

-


शारदा न्यूज़, मेरठ: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जगह- जगह आधुनिक बायो टायलेट भी लगाए जाएंगे। इसके लिए मेरठ की कंपनी में निर्मित 32 आधुनिक बायो टायलेट अयोध्या भेजे गए।

अयोध्या नगर निगम ने शताब्दीनगर स्थित पिंक पी (हाइजीन लाइफस्टाइल स्पिरिट एलएलपी) कंपनी को आर्डर दिया था। सभी टायलेट और उपकरण लेकर जा रही गाड़ी को कंपनी के संस्थापक जगदीश प्रसाद गुप्ता, संजू मित्तल, डा. स्मृति गुप्ता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य दर्शनलाल अरोड़ा ने रवाना किया। कंपनी के पदाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि गंदगी को तुरंत निस्तारित करने की आधुनिक तकनीक के चलते इसमें दुर्गंध नहीं रहती। इन्हें अयोध्या के लक्ष्मण घाट, जानकी महल, सरयू गेस्ट हाउस, अयोध्या रेलवे स्टेशन, नया घाट पुलिस चौकी, लता मंगेशकर चौराहा, गुप्तार घाट, सूर्यकुंड आदि जगहों पर लगाया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts