Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ सेंट्रल मार्केट के निरीक्षण करने की प्रधानमंत्री से मांग

मेरठ सेंट्रल मार्केट के निरीक्षण करने की प्रधानमंत्री से मांग

-

– व्यापारी ध्वस्तीकरण आदेश पर रखेंगे पक्ष

शारदा रिपोर्टर मेरठ। संयुक्त व्यापार समिति मेरठ के महामंत्री विपुल सिंगल ने सेंट्रल मार्केट में प्रस्तावित अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के बाद बाजार के व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं और उनका व्यापार संकट में पड़ गया है।

 

 

विपुल सिंगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 22 फरवरी को प्रस्तावित मेरठ दौरे के दौरान वे अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर सेंट्रल मार्केट का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो मेट्रो यात्रा के स्थान पर हेलिकॉप्टर से सीधे बाजार क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों की वास्तविक स्थिति देखें।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से एक लाख से अधिक व्यापारी प्रभावित होंगे। ये व्यापारी न केवल शहर के विकास में योगदान देते हैं, बल्कि दिल्लीझ्रमेरठ आवागमन के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।

संयुक्त व्यापार समिति ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री को औपचारिक पत्र भेजा जाएगा। साथ ही सोमवार को मेरठ के डीएम और कमिश्नर के माध्यम से भी निवेदन किया जाएगा कि वे अपनी सभा या कार्यक्रम सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में आयोजित करें, ताकि वे स्वयं यहां के हालात और लगभग 40 वर्ष पुराने निमार्णों की स्थिति का निरीक्षण कर सकें।

व्यापारियों का कहना है कि वर्षों पुराने निमार्णों पर अचानक की जा रही कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से न्यायसंगत निर्णय लेने और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से समझने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़िए:- 

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: ध्वस्तीकरण से राहत नहीं मिली तो उखाड़ फेंकेंगे भाजपा सरकार को

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts