HomeTrendingसिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी -

सिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी –

-

 खाना बनाते समय हुआ हादसा, घर की ग्रिलें उखड़ीं, दीवारें चिटकीं


रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में खाना बनाते समय एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से घर को भी नुकसान पहुंचा है।

यह घटना अधिवक्ता अलका राजपूत के घर के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 6:45 बजे हुई। यहां अरुण यादव अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। अरुण यादव की पत्नी बच्चों के लिए खाना बनाने रसोई में गई थीं। उन्होंने जैसे ही लाइटर से चूल्हा जलाया, सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में अचानक तेज विस्फोट हो गया।

विस्फोट इतना भीषण था कि घर के बाहर लगी गेट की ग्रिल और रेलिंग टूटकर अलग हो गईं। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सीजफायर के माध्यम से आग पर काबू पाया। उन्होंने सिलेंडर को भी सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts