HomeTrendingफैक्ट्री मालिक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

फैक्ट्री मालिक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

-

धुआं निकलने पर हुआ विवाद, फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे ग्रामीण, मना करने पर हमला किया


सहारनपुर। रात करीब 11 बजे टायर फैक्ट्री से धुंआ निकलने को लेकर मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने आए भतीजे को दबंगों ने लहूलुहान करके छोड़ दिया गया।

मारपीट की सूचना परिजन को मिली तो वे फैक्ट्री पहुंचे। दोनों को अस्पताल ले गए। जहां पर फैक्ट्री मालिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके भतीजे का इलाज चल रहा है। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से घटना की जानकारी ली। परिजन की तहरीर पर फैक्ट्री के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

उसके बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर थाना गंगोह क्षेत्र की है। अरबीन चौहान (45) शामली जिले के मन्नामाजरा के रहने वाले हैं। उनके भतीजे सादिक ने बताया- सलारपुरा में मौसा की टायर की फैक्ट्री है। शुक्रवार रात में वह अपने मौसा के साथ फैक्ट्री में था।

तभी गांव के कुछ लोग हाथों में लाठी -डंडे लेकर पहुंचे। वे फैक्ट्री के अंदर घुस गए। कर्मचारियों से फैक्ट्री बंद करने को कहा। कर्मचारियों ने जब मना किया तो उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके मौसा और वह दोनों उनके पास पहुंचे। उनको देखते ही गांव वाले गाली देने लगे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से धुंआ निकलता है इससे गांव में प्रदूषण फैल रहा है।

इसलिए फैक्ट्री नहीं चलने देंगे। इसे फौरन बंद कर दे। उन्होंने जब मना किया तो उसे फैक्ट्री से खींचकर बाहर ले आए। उसके बाद लाठी-डंडों से उनके मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब दोनों लहूलुहान हो गए तो छोड़कर भाग गए।

कर्मचारियों ने घर जाकर परिजन को सूचना दी। उसके बाद परिजन फैक्ट्री पहुंचे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौसा अरबीन चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं भतीजे सादिक का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से घटना की जानकारी ली। परिजन ने बताया कि गांव के युवकों से फैक्ट्री बंद कराने को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने मना किया तो लाठी डंडों से पीटा गया। इस घटना में अरबीन चौहान की मौत हो गई। जबकि भतीजा सादिक घायल है।

उसकी हालत गंभीर है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों की पहचान की गई। उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गंगोह कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चौहान ने बताया कि फैक्ट्री से धुंआ निकलने को लेकर गांव के लोगों का फैक्ट्री मालिक से विवाद हुआ था उनके बीच मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है उसका इलाज चल रहा है परिजन की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts