सहारनपुर। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को शनिवार सुबह देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर बर्तनों से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी।हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतक मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के निवासी थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सहारनपुर और मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने कैंटर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
अचानक हुए हादसे में कुशावली गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश, 34 वर्षीय सागर, 23 वर्षीय अमन और सतेंद्र की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ियों, बाइकों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।