Homepolitics news'मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; अरेस्ट कीजिए'; विमान में हिरासत में...

‘मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; अरेस्ट कीजिए’; विमान में हिरासत में लिए जाने पर बोले दिपके

-

दिपके को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से निकली पुलिस

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस एक बस से एरयपोर्ट से निकल गई है। इससे पहले विमान में हिरासत में लिए जाने के दौरान दिपके और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बहस हुई थी।

कालिंदी कुंज फ्लाईओवर पर भीषण जाम की स्थिति

दिल्ली में 10 सितंबर को सीजीपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां सीमेंटेड बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बैरिकेड और क्रेन भी मौके पर रखी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली से नोएडा जाने वाले मार्ग पर कालिंदी कुंज फ्लाईओवर पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है। वाहन चालकों को जाम में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को अपेक्षाकृत कम परेशानी हो रही है, लेकिन मेट्रो सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

‘सरकार ने देश में ‘ब्लैक इमरजेंसी’ लागू कर दी’

AAP नेता गोपाल राय का कहना है, “…सरकार ने देश में ‘ब्लैक इमरजेंसी’ लागू कर दी है। छात्र, युवा, विपक्षी पार्टियां और सामाजिक संगठन जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें बचा रही है… इस बार मेट्रो सेवाएं और ट्रेनें क्यों रोकी गईं और इतनी बड़ी सुरक्षा फोर्स क्यों तैनात की गई? इन पाबंदियों से यात्रियों को परेशानी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts