HomeTrendingप्रेमी युगल ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, युवक की मौत

प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, युवक की मौत

-

युवती की हालत गंभीर; परिवार ने शादी से किया इनकार तो सुसाइड की कोशिश


चंदौली। शादी के लिए पारिवारिक सहमति नहीं मिलने से परेशान प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पंडित दीनदयाल-पटना रेल मार्ग पर मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक से युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मृतक की पहचान प्रकाश (35) पुत्र मिट्ठू राम, निवासी नूरपुर, नक्सर हाल्ट, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती की पहचान काजल (32) पुत्री भीम, निवासी भक्सी, दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

शुक्रवार देर शाम पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मृतक की पहचान प्रकाश (35) पुत्र मिट्ठू राम, निवासी नूरपुर, नक्सर हाल्ट, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती की पहचान काजल (32) पुत्री भीम, निवासी भक्सी, दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था और काम के सिलसिले में पुणे में रहता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने ड्यूटी स्थल पर जा रहा है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रकाश और काजल उन्नाव जनपद के बांगरमऊ स्थित एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गए। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति के कारण उनकी शादी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दोनों ने कथित तौर पर यह आत्मघाती कदम उठाया।

थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घायल युवती के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts