HomeCRIME NEWSफायरिंग का आरोपी जुनैद पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा बरामद

फायरिंग का आरोपी जुनैद पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा बरामद

-

ब्रह्मपुरी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज।


मेरठ | मेरठ में फायरिंग की घटना में फरार आरोपी को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी जुनैद के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

शनिवार देर रात करीब 2 बजे ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी जुनैद माधवपुरम से लिसाड़ी गेट की ओर जाने वाला है और उसके पास अवैध हथियार भी है।

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस टीम बच्चा कब्रिस्तान वाले कच्चे रास्ते पर माधवपुरम के पास पहुंची। यहां पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे रुकने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र अनीस खलीफा, निवासी ऊंचा सिद्दीकनगर, थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है।

आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, जुनैद के खिलाफ लिसाड़ी गेट, लोहियानगर और ब्रह्मपुरी थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के आरोप से संबंधित मामला और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज समेत उपनिरीक्षक हिमांशु भारद्वाज, सौरभ यादव, अविरल मिश्र, प्रदीप कुमार और पुलिसकर्मी सिद्धांत कुमार, वीरेन्द्र कुमार व गौरव कुमार शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts