Homeउत्तर प्रदेशMeerutवाराणसी में मोदी और मेरठ अरुण गोविल की जीत का बनाएं रिकार्ड:...

वाराणसी में मोदी और मेरठ अरुण गोविल की जीत का बनाएं रिकार्ड: डिप्टी सीएम

-

– भाजपा प्रत्याशी की नामांकन पत्र जनसभा में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के हर हिस्से में रामायण सीरियल के राम की भूमिका निभाने वाले मेरठ में जन्मे अरुण गोविल को पार्टी ने टिकट दिया है। अरुण गोविल की जीत का रिकॉर्ड बनना चाहिए। वाराणसी में शिवजी की धरती पर मोदीजी की जीत का रिकॉर्ड बने तो दूसरे नंबर पर अरुण गोविल का जीत का रिकॉर्ड बनाया जाए।

 

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया 26 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग कराएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से चुनाव अभियान की शुरूआत की है, इसे रिकॉर्ड जीत में बदलें। विपक्ष की तरफ ना देखें, बल्कि रिकॉर्ड वोट से जीत दिलवाएं। उन्होंने कहा कि अरुण गोविल भावी सांसद हैं, मेरठ का विकास करेंगे।

 

 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजेंद्र अग्रवाल ने पहले ही बहुत विकास किया है। इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। सपा प्रत्याशी तय नही कर पा रही। बसपा के पास उम्मीदवार ही नहीं है। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को प्रत्याशी नही मिले और भाजपा के दस प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे। अरुण गोविल मुंबई से मेरठ आए हैं उनको बड़े अंतर से जितवाना है। 2047 तक भाजपा ही देश में रहेगी।

उनसे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 2014 का रिकॉर्ड तोड़ना है। मोदीजी के सपने को पूरा करना है। पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने कहा कि जो उम्मीदवार हमारे बीच आए हैं, वह रामायण में राम बने थे। उनको एतिहासिक जीत दिलानी है।
अरुण गोविल ने कहा कि प्रत्याशी बनाया गया। आज डिप्टी सीएम के कारण ऊर्जा बढ़ी है। 400 के पार के आंकड़े का मायना है। हम लोगो को पूरा करना है। जिस व्यक्ति ने राम का चरित्र निभाया, आज उसकी घर वापसी हुई है। मैने यहां जन्म लिया, पढ़ाई की और अब यहां पर कुछ करना है। दिल खोल कर बात कर रहा हूँ, मेरठ का विकास और सेवा करूंगा। देश और प्रदेश के लिए काम करने वालों को मजबूत करना है। मोदीजी और योगी जी ने हम सबको सिखा दिया है। वादा करके काम करेंगे अच्छे रिजल्ट हासिल करेंगे। पूरे देश की निगाह मेरठ पर है। कितने वोट मिले कितने की जीत हुई।

जनसभा का संचालन महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया। जनसभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्धाज, विधायक अमित अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी कमलदत्त शर्मा, बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व मेयर मधु गुर्जर, बीना वाधवा,, पूजा बंसल, नीरज मित्तल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अरुण वशिष्ठ, जयकरण गुप्ता, अजय गुप्ता, अनिल जैन, संजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विनय प्रधान, करुणेश नंदन गर्ग, ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, सरदार दलजीत सिंह, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, विनीत अग्रवाल शारदा, अंजू वारियर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री यशवीर सिंह, मनोज पोसवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts