Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपा को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे: उपमुख्यमंत्री

सपा को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे: उपमुख्यमंत्री

-

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अरुण गोविल के जुलूस के बाद कहा कि समाज वादी पार्टी का नाम बदलकर अदल बदल प्रत्याशी पार्टी कर देना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव पर कहा कि उनके लिए अब अंगूर खट्टे वाली बात है, क्योंकि उनको तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं।

मीडिया से वार्ता में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। सपा को पहले तो प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, जो मिल रहे हैं वह जीतने की स्थिति में नहीं है। उनकी जमानत बचने की उम्मीद नहीं है। अंत में खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात ही सामने आएगी। उनके यहां परिवारवाद हावी है। इंडी गठबंधन तितरबितर हो गया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ में भाजपा और अरुण गोविल का तूफान चल रहा है। जुलूस में उन्होंने स्वयं देखा कि लोग अरुण गोविल को किस नजरिए से देख रहे हैं। इस बार सारे रिकार्ड टूटेंगे, मेरठ में भी और पूरे देश में भी। भाजपा प्रत्याशी रिकार्ड वोट से जितेंगे। मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता जुट रही है।

भाजपा के समीकरण बिगड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि उनके साथ गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं हैं। इनसे जो बचता होगा, वह उनके साथ है। इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। सपा, बसपा कांग्रेस का कोई भविष्य नही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts