Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: नवजात बच्ची को गोद देने के नाम पर बेचने का आरोप

बिजनौर: नवजात बच्ची को गोद देने के नाम पर बेचने का आरोप

-

– आशा कार्यकर्ता पर लगा आरोप, वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच शुरू।

बिजनौर। नजीबाबाद में एक सरकारी महिला चिकित्सालय में नवजात बच्ची को गोद देने के नाम पर बेचने का मामला सामने आया है। पिता ने आशा कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना नांगल सोती के गांव खानपुर निवासी कौशल कुमार की पत्नी ने 17 मई को एक बच्ची को जन्म दिया। कौशल मजदूरी करता है और उसकी पहले से ही चार बेटियां हैं। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और आशा कार्यकर्ता रूपा ने बच्ची को गोद लेने का प्रस्ताव रखा।

परिवार बच्ची को गोद देने के लिए तैयार हो गया। जब गुरुवार को परिजन बच्ची को देखने रूपा के घर पहुंचे, तो बच्ची वहां नहीं मिली। रूपा बच्ची को अपने घर लाई ही नहीं थी।

इस मामले में अस्पताल की एक महिला चिकित्सक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चिकित्सक बच्ची को गोद लेने की बातचीत करती दिख रही हैं। आशा कार्यकर्ता रूपा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अंकित कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आशा कार्यकर्ता और प्रसूता को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन प्रसूता नहीं आई। स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक से भी पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts