Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarबंगाल चुनाव में जीत जनमत की लूट: अतुल प्रधान

बंगाल चुनाव में जीत जनमत की लूट: अतुल प्रधान

-

– बंगाल चुनाव पर नेताओं की बयानबाजी, बालियान बोले- हार स्वीकार करनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर में भी बंगाल चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान और भाजपा नेता डॉ. संजीव बालियान ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

 

 

दोनों नेता छछरपुर गांव पहुंचे थे, जहां हाल ही में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव पर अपने विचार साझा किए।
सपा विधायक अतुल प्रधान ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे ‘जनमत की लूट’ करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता को वोट देने का अधिकार है और इसे छीनने का हक किसी को नहीं है। प्रधान ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए और पुलिस-फोर्स के दम पर जनमत को प्रभावित किया गया।

अतुल प्रधान ने कहा, ‘चुनाव आयोग बंधुआ मजदूर की तरह काम कर रहा है, जिसकी हम मुखालफत करते हैं। चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष होने चाहिए।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर जाति और धर्म की राजनीति दिखा रही है, जबकि हकीकत में ‘जनमत की लूट’ हुई है।

वहीं, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पूरा हुआ है। बालियान ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जीत के बाद भाजपा कार्यकतार्ओं में पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है और अब राज्य विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगा।

ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए बालियान ने कहा कि वह देश की बड़ी नेता हैं और लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें हार को बड़े दिल से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पश्चिम बंगाल की जनता का फैसला है और लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts