HomeCRIME NEWSहिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकूओं से गोदकर हत्या

हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकूओं से गोदकर हत्या

-

– दिन निकलते ही पांच लोग घेरकर फिल्मी स्टाइल में चाकू घोंपते रहे, दो हिरासत में।

हापुड़। रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले के ही पांच लोगों ने फिल्मी स्टाइल में उसे घेरकर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

 

अलीनगर निवासी राशिद लंबू सुबह दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी मोहल्ले के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। बहस जल्द ही झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने राशिद पर चाकुओं से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत घायल राशिद को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

राशिद लंबू की हत्या की खबर फैलते ही उसके परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस से सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts