Homepolitics newsखरगे के 'आतंकी' वाले बयान से राजनीतिक गरमाई, बीजेपी डेलिगेशन ने चुनाव...

खरगे के ‘आतंकी’ वाले बयान से राजनीतिक गरमाई, बीजेपी डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से की शिकायत

-

– खरगे के ‘आतंकी’ वाले बयान की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी डेलिगेशन, कांग्रेस से माफी की मांग।

नई दिल्ली: बीजेपी डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बीजेपी ने उनकी इस टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। किरेन रिजिजू खुद बीजेपी नेताओं के साथ इस मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। इसके लिए एक हाई लेवल डेलिगेशन बनाया गया था। इस डेलिगेशन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल थे।

 

 

पीएम को आतंकवादी कहना अपराध है: किरन रिजिजू ने कहा कि डेलिगेशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल किए जाने की चर्चा चुनाव आयोग से की। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक मुद्दा है। प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना एक अपराध है। किसी भी राजनीतिक दल ने कभी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी और कहा है कि वे उचित कार्रवाई करेंगे। रिजिजू ने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर एआईएडीएमके के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके, जो अन्नादुरै की तस्वीर लगाती है, वह कैसे पीएम मोदी के साथ जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते और ऐसा गठबंधन लोकतंत्र के साथ‑साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को कमजोर करता है।

उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे से पूछा गया, “क्या आप कृपया इस बयान को एक संदर्भ में समझा सकते हैं?” “नहीं, नहीं में जवाब देते हुए खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं। असल मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं… मेरा मतलब, जिसे मैं साफ करना चाहता हूं, यह है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं। इसलिए मेरा मतलब इस बात से था कि वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts