HomeCRIME NEWSपंक्चर के 500 रुपए मांगने पर युवक की हत्या, जांच में जुटी...

पंक्चर के 500 रुपए मांगने पर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– ट्रक चालक ने चाकू से गोदा, बिहार का रहने वाला था मृतक युवक।

मुरादाबाद। संभल रोड पर सड़क किनारे हवा और पंक्चर की दुकान चलाने वाले युवक की गुरुवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर में रात करीब 9 बजे हुई। टायर पंक्चर के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक ने दुकानदार पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

 

मृतक की पहचान इस्तेखार आलम (28) पुत्र मोहम्मद कय्यूम निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 5 वर्षों से डींगरपुर में सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात इस्तेखार ने एक ट्रक का पंक्चर बनाया था। इसके बाद उसने ट्रक चालक से पंक्चर और हवा भरने के 500 रुपये मांगे। इसी बात को लेकर ट्रक चालक और इस्तेखार के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रक चालक करीम पुत्र इस्माइल निवासी रामपुर ने ट्रक के केबिन से चाकू निकाल लिया और इस्तेखार पर कई वार कर दिए। चाकू लगने से इस्तेखार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद इस्तेखार के भाई एहसान और साले मुशर्रफ परवेज ने बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपी को रोका। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इस्तेखार व आरोपी चालक करीम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान इस्तेखार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिलारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts