Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर के युवक की केरल में कुएं में गिरकर मौत

बिजनौर के युवक की केरल में कुएं में गिरकर मौत

-

पत्नी से बात करने के दौरान हुआ हादसा


बिजनौर। बिजनौर के एक युवक की केरल में कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। यह खबर जैसे ही बिजनौर में परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। केरल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं केरल से शव बुधवार तक आने की संभावना है। जिसके बाद यहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दरअसल अफजलगढ थाना क्षेत्र के गांव गढ़वावाला के रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि उसका भतीजा भूपेंद्र कुमार (37) पुत्र अरविंद कुमार जो की कई सालों से केरल प्रदेश में वेल्डिंग का काम करता था। 14 जनवरी रविवार की देर रात अपने मोबाइल से अपनी पत्नी मंजू से बात कर रहा था। इसी दौरान भतीजा भूपेंद्र अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। भूपेन्द्र का शव एक कुएं में पड़ा मिला। कुएं के बाहर मृतक की चप्पलें भी पड़ी हुई थी। केरल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक भूपेंद्र अपने पीछे पत्नी सहित पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गया है।

मृतक भूपेंद्र सिंह का शव केरल से बुधवार की सुबह तक आने की संभावना है। मौत सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ह।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts