Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मीनाक्षीपुरम में पार्क की हरियाली पर चलाया आरा

मेरठ: मीनाक्षीपुरम में पार्क की हरियाली पर चलाया आरा

-

– हरे पेड़ कटने से कालोनी वाले परेशान, वन विभाग ने साधी चुप्पी


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर के पार्कों से लगातार हरे पेड़ कटते जा रहे हैं। अहम बात ये है कि सूचना के बाद भी वन विभाग इन पर चुप्पी साधे बैठा है। ऐसे में हरियाली पर चलते आरे के बीच कहीं न कहीं पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है।

शहर की पॉश कालोनी मीनाक्षीपुरम के बी ब्लॉक स्थित पार्क में बड़े-बड़े करीब 15 हरे पेड़ थे। इनमें से एक दर्जन से ज्यादा पेड़ों को काट दिया गया है। इन पेड़ों को काटने की इजाजत किसने दी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। जब कालोनी वालों ने विरोध किया तो पेड़ काटने वाला ठेकेदार उनसे अभद्रता पर उतर गया। इसके बाद कालोनी के कुछ लोगों ने वन विभाग को भी सूचना दी, लेकिन वहां से भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

 

 

मेडा वीसी की कोठी भी है यहां

मीनाक्षीपुरम मवाना रोड़ पर डिफेंस कालोनी के पीछे आवासीय कालोनी है। अहम बात ये है कि इस कालोनी में मेडा उपाध्यक्ष की भी सरकारी कोठी है। यह कालोनी भी मेडा के अधीन आती है, लेकिन यहां पर पेड़ों का कटान सभी को चौंका रहा है।

जागृति विहार में भी काटे गए थे पेड़

करीब 15 दिन पहले जागृति विहार के एक पार्क में भी कुछ लोगों की सांठगांठ से एक दर्जन से ज्यादा बड़े हरे पेड़ काटे गए थे। लेकिन यहां भी वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सीएम से करूंगी शिकायत

लगातार हो रहे पेड़ कटान को लेकर शहर की नन्ही पर्यावरण प्रेमी इहा दीक्षित ने नाराजगी जताई है। ईहा दीक्षित ने कहा कि जागृति विहार मामले में भी उसने वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब मीनाक्षीपुरम में पेड़ काटा जाना सीधे-सीधे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना है। ईहा ने कहा कि अब वह इसकी सीधे शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts