Homeदेशगंगा में डूबकर युवक की मौत

गंगा में डूबकर युवक की मौत

-

कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में गंगा किनारे मिले बैग, मोबाइल, बिरयानी और एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड ने शुक्रवार सुबह सनसनी फैला दी। शुरूआती जांच में युवक के गंगा में कूदने की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च आॅपरेशन शुरू कराया। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान फजलगंज के दर्शनपुरवा निवासी 21 वर्षीय संजय कुमार सिद्धार्थ के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों तालिब, खुर्शीद और लाल सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गंगापुल के पहले पिलर के पास जूते, बिरयानी और कपड़ों से भरा एक बैग पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें मार्च माह में आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड और केनरा बैंक का एटीएम कार्ड मिला। इसके बाद युवक के गंगा में कूदने की आशंका के चलते खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने उन्नाव के शुक्लागंज से गोताखोरों की टीम बुलाकर तलाश शुरू कराई। कई घंटों तक चले सर्च आॅपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में मृतक की पहचान फजलगंज के दर्शनपुरवा निवासी संजय कुमार सिद्धार्थ (21) पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल प्रसाद के रूप में हुई। परिवार में उनकी मां माया देवी और भाई अजय कुमार हैं। बताया गया कि संजय दो महीने पहले रायबरेली में अपनी मौसी रेशमा के घर गए थे और वहां से लौटने के दौरान यह घटना हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts