Homeदेशगैंगस्टर अजय ठाकुर के खिलाफ दर्ज हुई 33 वीं एफआईआर

गैंगस्टर अजय ठाकुर के खिलाफ दर्ज हुई 33 वीं एफआईआर

-

कानपुर। गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली थाने में शुक्रवार रात 33वां मुकदमा दर्ज हो गया। हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड गैंगस्टर के करीब 25 रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

गैंगस्टर ने कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित जेड स्क्वायर के बाहर दर्जन भर गुर्गों के साथ कार के बोनट पर चढ़ कर रील बनाते हुए खाकी के इकबाल को चुनौती दी थी। जिसके बाद कोतवाली में तैनात दरोगा अनीश कुमार सिंह की तहरीर पर अजय ठाकुर व उसके 15 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित जेड स्क्वायर माल के बाहर की एक रील 5 जून को सोशल मीडिया वायरल हुई थी। वायरल रील में माल के बाहर ब्लैक स्कार्पियो व थार गाड़ियां खड़ी होती नजर आ रही है। काफिले में शामिल गाड़ियों में गैंगस्टर अजय ठाकुर के गुर्गे में से कोई खिड़की से लटक रहा है तो कोई बोनट में चढ़कर बैठा है, जबकि 32 मुकदमों के आरोपी जरौली फेस-1 निवासी गैंगस्टर अजय ठाकुर थार गाड़ी पर चढ़कर सिगरेट को धुआं उड़ाता नजर आ रहा था। उधर, थाने से चंद कदम की दूरी पर गैंगस्टर व उसके गुर्गे की रील सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दरोगा अनीश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। दरोगा के मुताबिक गैंगस्टर अजय ठाकुर व उसके गुर्गों ने ठेले व खोमचे वालों से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए सबको भगा दिया था। इसके बाद अपने गुर्गों के साथ रील बनाई थी।

वहीं उसकी हरकत की वजह से उपद्रव होने की संभावना और सार्वजनिक मार्ग भी बाधित हुआ। कोतवाली थाने में तैनात दरोगा अनीश कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर अजय ठाकुर व उसके 15 साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts