spot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, November 11, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के पति पर किया...

MEERUT CRIME: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के पति पर किया कैंची से हमला

मेरठ में एक महिला के साथ चरस माफिया ने छेड़छाड़ कर दी। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने पति के ऊपर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया।

-

मेरठ- माधवपुरम क्षेत्र में चरस माफिया ने चरस बेचने का विरोध करने पर पड़ोस की रहने वाली एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ महिला के पति पर कैंची से हमला बोल दिया। दबंगों के हमले में महिला का पति घायल हो गया।

पीड़ित ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की लेकिन शिकायत के बाद पुलिस ने माफिया को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसे सेटिंग कर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पीड़ित दंपत्ति ने चौकी इंचार्ज पर चरस माफियाओ से सेटिंग का आरोप लगाया है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम का रहने वाला एक परिवार सोमवार (11 नंवबर) को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित परिवार ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर चरस बेचने का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक चरस माफिया बन चुका है और वह दूर-दूर तक चरस की सप्लाई कर रहा है। उसके मकान पर गलत लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

इसी को लेकर पड़ोस की महिला ने चरस माफिया का विरोध किया तो माफिया ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। महिला का पति आरोपी से शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़ा काटने वाली कैची से उस पर हमला बोल दिया।दबंग के हमले में महिला का पति घायल हो गया।

पीड़ित ने दबंग की शिकायत थाना पुलिस से की थी आरोप है कि माधवपुरम चौकी इंचार्ज ने माफिया से सेटिंग कर शांति भंग की धाराओं में उसका चालान कर दिया। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसएसपी से चौकी इंचार्ज और चरस माफिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts